सीरिया मामलों में राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान की प्रक्रिया में ईरान की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह सीरिया की स्थिति के संबंध में होने वाली बहुराष्ट्रीय बैठक में ईरान को आमंत्रित किया जाना चाहिये। ब्रितानी समाचार पत्र इंडिपेन्डेन्ट ने लिखा है कि कूफी अन्नान ने इस विषय को अमेरिका और रूस के हवाले कर दिया है और राष्ट्रसंघ के अधिकारियों ने भी घोषणा की है कि तेहरान को आमंत्रित करने के संदर्भ में वाशिंग्टन और मास्को के मध्य सहमति होनी चाहिये। कूफी अन्नान ने इससे पहले कहा था कि ईरान को सीरिया संकट के समाधान का एक भाग होना चाहिये। रूस ने सीरिया संकट के समाधान के संबंध में होने वाली बैठक में ईरान की उपस्थिति पर आधारित कूफी अन्नान की मांग पर बल देते हुए अमेरिकी दृष्टिकोण का विरोध किया है। राष्ट्रसंघ के अधिकारियों के कथनानुसार कूफी अन्नान ने सुझाव दिया है कि सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों और इसी प्रकार इराक़, कुवैत, क़तर, तुर्की और सऊदी अरब के प्रतिनिधियों को भी अगले सप्ताह जेनेवा में होने वाली बैठक में भाग लेना चाहिये।समाचार समाप्त.......166
25 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324943
सीरिया मामलों में राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान की प्रक्रिया में ईरान की उपस्थिति आवश्यक है.......